इसके साथ ही अब कुल 525 ग्राम पंचायतों चयन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। ब्लॉकों पर ये सूची भेजकर खंड विकास अधिकारी और सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जल्द से जल्द पंचायत सहायक और ग्राम प्रधान के बीच अनुबंध कराने के लिए कहा गया है। अनुबंध होते ही वे ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू करेंगे।
बाकी 24 ग्राम पंचायतों में भी चल रहा मंथन
वर्तमान में अब केवल जिले की 24 ग्राम पंचायतों में ही पंचायत सहायक का चयन विचाराधीन है। इसमें कुछ मामले विवादित हैं तो वहीं कुछ मामले स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के चलते रुके हैं। इन पर भी पंचायत राज विभाग तेजी से काम कर रहा है। विभागीय अधिकारियों का दावा है कि ए सप्ताह के अंदर अंतिम सूची भी जारी कर दी जाएगी।
आंकड़े
- 549 ग्राम पंचायतों में होना है सहायक का चयन
- 416 ग्राम पंचायतों में चयन की थी पहली सूची
- 40 ग्राम पंचायतों में चयन की थी दूसरी सूची
- 69 ग्राम पंचयतों में चयन की है तीसरी सूची
- 24 ग्राम पंचायतों में बाकी है चयन
डीपीआरओ स्वामीदीन ने बताया कि उच्चाधिकारियों के अनुमोदन के बाद तीसरी चयन सूची जारी कर दी गई है। इसमें 69 पंचायत सहायकों के नाम शामिल हैं। अब तक कुल 525 ग्राम पंचायतों में चयन पूर्ण किया जा चुका है। बाकी 24 ग्राम पंचायतों में भी शिकायतों का निस्तारण करने के बाद चयन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।