यह होगा आरती का समय
शरद पूर्णिमा के दिन दोपहर में राजभोग आरती 11:55 के स्थान पर 12:55 बजे होगी और रात में होने वाली शयनभोग आरती रात्रि 9:25 के स्थान पर 10:25 बजे की जाएगी। शरद पूर्णिमा पर अधिक संख्या में आने वाले भक्तों को लेकर दर्शनों के समय को बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि शरद पूर्णिमा पर जब ठाकुरजी स्वर्ण रजत सिंहासन पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते हैं और शाम को चंद्रमा की रोशनी ठाकुरजी के मुख मंडल पर पड़ती है उन्हीं को दिव्य दर्शन कहते हैं।
कृपा विलास में शारदीय महोत्सव आज
रमणरेती मार्ग स्थित कृपा विलास आश्रम में शारदीय महोत्सव का आयोजन बुधवार को विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के मध्य सुबह 9 बजे से किया जाएगा। सुबह 9 से 11 तक हरिनाम संकीर्तन सांय 4 से 6 बजे तक रास पंचाध्यायी विषय पर गौरदास महाराज के प्रवचन होंगे। इसके बाद पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज प्रवचन दिया जाएगा। इसके अलावा रात्रि 8 बजे से वृंदावन शोध संस्थान में महारास लीला का मंचन किया जाएगा।