फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: मथुरा में मतदान को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 8400 जवानों ने संभाला मोर्चा

Thu, 29 Apr 2021 07:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा जिले की 504 ग्राम पंचायतों के 860 मतदान केंद्र पर वोट डाले जा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर जिले को 19 जोन व 121 सेक्टरों को बांटा गया है। 
विज्ञापन
पंचायत चुनाव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को मतदान हो रहा है। मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए अफसरों समेत 8400 पुलिस-पीएसी के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। अंतरराज्यीय और अंतरजनपदीय 39 बॉर्डर सील कर दिए गए हैं। 19 जोन और 121 सेक्टरों में चप्पे-चप्पे पर पुलिसकर्मी अत्याधुनिक हथियारों से लैस किए गए हैं। गड़बड़ी फैलाने वालों पर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए हैं।  

विज्ञापन


10 ब्लॉक और 504 ग्राम पंचायतों के लिए 860 मतदान केंद्र और 2154 मतदेय स्थलों पर वोट डाले जाएंगे। बुधवार की शाम से ही मैनपुरी, आगरा और फिरोजाबाद से आई फोर्स और पीएसी के जवानों को मतदान केंद्रों पर तैनात कर दिया गया है। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद ने फोर्स को पूरी तरह से सजग और सतर्क रहते हुए शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए निर्देश दिए हैं। 

218 मतदान केंद्र अतिसंवेदनशील-संवेदनशील
जनपद में 860 मतदान केंद्रों में से अतिसंवेदनशील प्लस-61, अतिसंवेदनशील-91 और संवेदनशील-66 मतदान केंद्रों पर एसएसपी, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी देहात श्रीशचंद ने नजरें गढ़ा दी हैं। इन मतदान केंद्रों पर पूरी निगाहबानी रखी जाएगी। एसपी देहात ने बताया कि हर हाल में चुनाव शांतिपूर्ण कराने के लिए कटिबद्व है। हर हाल में गड़बड़ी फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्रोन से निगरानी, कलस्टर मोबाइलें रहेंगी हरकत में
मतदान वाले दिन 119 कलस्टर मोबाइलें हरकत में रहेंगी। चार से पांच गांवों में हर मोबाइल मुस्तैद नजर आएगी। जहां भी जैसी हालत होगी, उससे निबटने के लिए तत्काल मौके पर पहुंचेंगी। इसके अलावा ड्रोन से पूरी निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक थाने पर एक ड्रोन के अलावा दो क्यूआरटी की टीमें तैयार रहेंगी। जहां भी गड़बड़ी की खबर मिली, तत्काल कार्रवाई करेंगे। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि सभी को सजग और सतर्क कर दिया गया है।

यह रहेगा फोर्स
- एएसपी-5, सीओ-9, इंस्पेक्टर-40, एसआई-345, मुख्य आरक्षी-200, महिला-पुरुष सिपाही-2830, होमगार्ड-3234, पीएसी-चार कंपनी।

गड़बड़ी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि हर हाल में शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सुरक्षा का घेरा तैयार किया गया है। गड़बड़ी फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और पीएसी के जवान तैनात हैं। चुनाव में व्यवधान करने वालों पर गैंगस्टर एक्ट व एनएसए की कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण चुनाव कराने में उम्मीदवार और उनके समर्थक सहयोग करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें