फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Panchayat Election 2021: आगरा में मतदान कराने के लिए लगेगी 17 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी

Wed, 07 Apr 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021: ड्यूटी हटवाने के लिए कलक्ट्रेट में कर्मचारी की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा जिले में पंचायत चुनाव के पहले चरण में मतदान के लिए 17 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। दो दिन में 150 आवेदन ड्यूटी कटवाने के लिए आएं हैं। कोई बीमारी से परेशान है कोई रात में अकेले रुकने व दूरस्थ क्षेत्र से ड्यूटी हटवाने के लिए पत्र दिए हैं।

विज्ञापन


कार्मिक प्रभारी एवं एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी का कहना है कि आवेदन विचार के लिए आयोग भेजे जाएंगे। जो इस चरण में ड्यूटी नहीं करेंगे उनकी ड्यूटी दूसरे और अन्य चरणों मे गैर जिलों में लग सकती हैं।

आगरा में पहले चरण के तहत 15 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए जिले की 690 ग्राम पंचायतों में 11,178 पदों के लिए 20,770 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है। सोमवार से इनके नामांकन पत्रों की जांच शुरू हो गई है। मंगलवार शाम को नामांकन पत्र का जांच परिणाम जारी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में ड्यूटी कटवाने के 150 आवेदन
सर, मेरी छह माह की बेटी है... हम पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगी है, मेरी ड्यूटी काट दीजिए। छोटे बच्चे को अकेला छोड़कर कैसे चुनाव ड्यूटी के लिए जाऊंगी। ये फरियाद सोमवार को नम्रता ने एडीएम सिटी से करते हुए ड्यूटी काटने की गुहार लगाई है।

शहीद नगर निवासी नम्रता जैसी 40 से अधिक महिलाओं ने सोमवार को ड्यूटी कटवाने के लिए कार्मिक प्रभारी एडीएम सिटी को आवेदन दिए हैं। ये उनके आवेदन हैं जहां पति और पत्नी दोनों की चुनाव में ड्यूटी लगी है। दो दिन में कुल 150 आवेदन आए हैं। 

एडीएम सिटी डॉ. प्रभाकांत ने बताया कि सभी आवेदनों को विचार के लिए रखा है। इन्हें आयोग भेजा जाएगा। इसके बाद ड्यूटी कटने का निर्णय होगा। फिलहाल जिनकी ड्यूटी आई हैं उन सभी लोगों को प्रशिक्षण लेना अनिवार्य है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें