चार वोट डालेगा एक मतदाता
जिला पंचायत चुनाव में प्रत्येक मतदाता चार वोट डालेगा। मतदेय स्थल पर उसे जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम पंचायत सदस्य के मतदान के लिए चार मतपत्र प्रदान किए जाएंगे। इन मतपत्रों पर मुहर लगाकर मतदाता को मतपेटिका में डालना होगा।
ये होगा मतपत्रों का रंग
- सदस्य जिला पंचायत-गुलाबी
- सदस्य क्षेत्र पंचायत- नीला
- सदस्य ग्राम पंचायत- सफेद
- प्रधान ग्राम पंचायत- हरा
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।