फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikas Dubey: यूपी के मंत्री ने कहा- विकास दुबे ही क्या, हर दहशतगर्द के खिलाफ सख्त है सरकार

Sat, 11 Jul 2020 12:18 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

कानपुर के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसवालों की हत्या करने का मुख्य आरोपी विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया।
विज्ञापन
कासगंज के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार के वन व पर्यावरण राज्यमंत्री एवं कासगंज जिले के प्रभारी मंत्री अनिल शर्मा ने कहा कि कानपुर कांड का मुख्य आरोपी विकास दुबे ही क्या, योगी सरकार हर दहशतगर्द के खिलाफ सख्त है। अपराधियों से निपटने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। 

विज्ञापन


प्रभारी मंत्री ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार का सबसे अधिक जोर लोगों को आत्मनिर्भर बनाने पर है। हम स्वयं ऐसा कदम उठाएं कि कुछ करने का हौसला बढ़े। आत्मनिर्भर बनने में प्रतिभा का होना बहुत जरूरी है।


'जिले में तेजी से विकास हुआ' 

उन्होंने कहा कि कासगंज जिले में सरकार ने तेजी के साथ विकास किया है। पुल, पुलिया और सड़कों का निर्माण कराया। जिले के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर ऐसे काम किए जा रहे हैं जो इतिहास लिख दें। जैसे कि गंगा नदी के किनारे तराई क्षेत्र में ऐतिहासिक भागीरथी वन। इससे पर्यावरण तो संरक्षित होगा ही, बल्कि इस वन से मजदूरों को काम भी मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में प्रभारी मंत्री ने कहा कि कासगंज के कोरोना अस्पताल में गुणवत्ताहीन भोजन वितरण की शिकायत मिली। इसकी जांच के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए जा चुके हैं। वहीं, हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के एनकाउंटर पर राज्यमंत्री ने कहा कि योगी सरकार अपराधियों ने निपटने के लिए सख्त कदम उठा रही है। 

बता दें कि विकास दुबे को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार किया गया था। शुक्रवार की सुबह यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को उज्जैन से कानपुर लेकर आ रही थी। रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसी दौरान विकास ने पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने का प्रयास किया। एनकाउंटर में दुर्दांत अपराधी ढेर हो गया। 

संबंधित खबरें- 
विकास दुबे के एनकाउंटर पर बोले शहीद के पिता- यूपी पुलिस पर गर्व, अब गद्दारों को भी ढूंढ निकालो
विकास दुबे के एनकाउंटर पर मां सरला बोलीं- मुझे कानपुर नहीं जाना, मेरा उससे कोई संबंध नहीं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें