पटियाली से जीतीं सपा की नादिरा सुल्तान
- फोटो : अमर उजाला
कासगंज जिले की तीन विधानसभा सीटों में से दो सीटों कासगंज एवं अमांपुर पर जीत हासिल कर कब्जा बरकरार रखा है। जबकि भाजपा को पटियाली सीट का नुकसान हुआ है। पटियाली की सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है। वहीं रिर्टनिंग ऑफिसरों ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों पर विजेता प्रत्याशियों को विधायक निर्वाचित होने के प्रमाण पत्र प्रदान किए।
सदर कासगंज विधान सभा सीट पर भाजपा के विधायक देवेंद्र राजपूत ने समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को हराकर जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी देवेंद्र राजपूत ने सपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री मानपाल सिंह को हराया है।
भाजपा के देवेंद्र राजपूत को 123099 मत मिले जबकि मानपाल सिंह को 76485 मत मिले। इस तरह 49614 मतों के अंतर से भाजपा के प्रत्याशी ने जीत हासिल कर अपना कब्जा बरकरार रखा। यहां बसपा के मोहम्मद आरिफ को 22936 मत मिले जबकि कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप पांडेय को 5951 मिले।