नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक विवाह समारोह में 76 जोड़ों को दिया आशीर्वाद
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित समारोह में भी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल हुईं। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सामान भेंट कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा बेटियों के विकास के लिए संचालित की जा रही योजना आज हजारों परिवारों के लिए लाभकारी सिद्ध हो रही है।
नुमाइश पंडाल में आयोजित कार्यक्रम में कुल 76 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें 68 हिंदू जोड़ों का वैदिक रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न हुआ तो वहीं आठ मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया गया। राज्यपाल ने कहा कि ऐसा अवसर जीवन में एक बार आता है, जहां रिश्तेदार, पड़ोसी एकत्र होकर आशीर्वाद देते हैं। आप सब सौभाग्यशाली हैं कि आपके नए जीवन की शुरुआत की शुभकामनाएं देने शासन, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद हैं।
उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए सामान भेंट किया। इस दौरान आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया, अध्यक्ष नगर पालिका मनोरमा देवी, जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार राय, मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. इंद्रा सिंह मौजूद रहे।