टूंडला में प्रेमपाल धनगर दोबारा जीते
टूंडला विधानसभा सीट पर भाजपा के प्रेमपाल धनगर ने दोबारा जीत हासिल की है। उन्होंने सपा के राकेशबाबू एडवोकेट को हराया है। वहीं शिकोहाबाद विधानसभा सीट पर सपा के डॉ. मुकेश वर्मा दोबारा से विधायक बनने में सफल रहे। पिछला चुनाव उन्होंने इसी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी के रूप में जीता था। उन्होंने भाजपा के ओमप्रकाश वर्मा को चुनाव हराया है।
जसराना में देर शाम घोषित हुआ परिणाम
जसराना विधानसभा में सपा के इंजीनियर सचिन यादव एवं भाजपा के मानवेंद्र प्रताप लोधी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें सचिन यादव की जीत हुई। जिले की महत्वपूर्ण सिरसागंज सीट पर जीत दर्ज कराने में सपा सफल रही। सपा से सिरसागंज सीट से दो बार विधायक रहे मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव को हराया है।