जयवीर ने राजू को हराया
मैनपुरी सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी पूर्व मंत्री जयवीर सिंह ने सपा से दो बार के विधायक राजकुमार यादव राजू को 6766 वोटों से हराया। इस सीट पर कुल दो लाख 13589 वोट पड़े। जयवीर सिंह को 99814 वोट मिले, जबकि राजकुमार यादव को 93048 वोट मिले। बीएसपी प्रत्याशी गौरवनंद 17216 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 1409 मतदाताओं ने नोटा पर वोट दिया।
बृजेश ने लगाई हैट्रिक
जिले की किशनी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी मौजूदा विधायक बृजेश कठेरिया ने हैट्रिक लगाई। उन्होंने 19151 वोटों से जीत हासिल की। उन्हें 97097 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी डॉ. प्रियरंजन दिवाकर आशू को 77919 वोट मिले। बसपा प्रत्याशी प्रभुदयाल 16755 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे। इस सीट पर कुल एक लाख 95795 वोट पड़े, जिसमें से 870 लोगों ने नोटा का विकल्प चुना।