फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah Election result: एटा में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, चारों विधानसभा सीटों पर दर्ज की जीत

Thu, 10 Mar 2022 08:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में गुरुवार का दिन भाजपा के लिए बेहद ही खास रहा। उसने जिले में क्लीन स्वीप लगाते हुए चारों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की है। 2017 में भी ये सभी सीटें भाजपा के खाते में रही थीं। भाजपा प्रत्याशियों की लगातार जीत से उसके खेमे में हर्ष और उल्लास है। परिणाम के बाद मतगणना स्थल से लेकर पार्टी कार्यालय और प्रत्याशियों के आवासों तक देररात तक जश्न चलता रहा।
विज्ञापन
जीत का जश्न मनाते भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। एटा सदर पर विपिन वर्मा डेविड, मारहरा पर वीरेंद्र सिंह लोधी, अलीगंज पर सत्यपाल सिंह राठौर और जलेसर पर संजीव दिवाकर जीते हैं। इससे पहले 2017 में भी यही चारों प्रत्याशी जीते थे। चारों नेता लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं।

एटा सदर से बड़ी जीत

भाजपा के लिए सबसे बड़ी और आसान जीत एटा सदर सीट पर रही। यहां पर विपिन वर्मा डेविड ने सपा प्रत्याशी जुगेंद्र सिंह यादव को करीब 17 हजार वोटों से मात दी। यहां दोनों ही प्रत्याशियों के बीच कड़ा मुकाबला था। पिछली बार भी यही दोनों प्रत्याशी मुख्य मुकाबले में रहे थे और परिणाम भी समान थे। इस बार यहां तीसरे स्थान पर बसपा के अजय सिंह यादव रहे हैं। 

अलीगंज में भी खिला कमल 

सपा का गढ़ कही जाने वाली अलीगंज विधानसभा सीट पर भी दोबारा कमल खिला है। भाजपा के सत्यपाल सिंह राठौर ने भी दूसरी बार लगातार जीत दर्ज की है। उन्होंने सपा प्रत्याशी रामेश्वर सिंह यादव को करीब चार हजार मतों से शिकस्त दी। जबकि तीसरे स्थान पर बसपा के सऊद अली खां उर्फ जुनैद मियां रहे हैं, जिन्हें 17687 हजार मत मिले। इस सीट पर सपा के रामेश्वर सिंह यादव पिछले चुनाव में भी हारे थे।

विज्ञापन
Trending Videos

मारहरा में हुआ मुकाबला 

मारहरा विधानसभा सीट पर संघर्षपूर्ण मुकाबला रहा। अंतिम चक्रों तक रही उठापटक के साथ ही भाजपा के वीरेंद्र सिंह लोधी चुने गए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर सपा के अमित गौरव यादव टीटू और तीसरे स्थान पर बसपा के योगेश कुमार रहे हैं। इस सीट पर भी परिणाम 2017 के चुनाव जैसे ही रहे हैं। भाजपा और सपा के यही दोनों प्रत्याशी थे और भाजपा के वीरेंद्र सिंह लोधी जीते थे।

जलसेर में भी कड़े मुकाबले में जीती भाजपा 

जलेसर विधानसभा सीट पर बेहद कश्मकश वाली स्थिति रही। यहां पहले पहले बढ़त बनाकर भाजपा प्रत्याशी संजीव दिवाकर पिछड़ गए। अंत में जाकर उन्हें जीत हासिल हुई। उन्होंने सपा के रणजीत सुमन को करीब पांच हजार मतों से मात दी। जबकि यहां तीसरे स्थान पर बसपा के प्रत्याशी आकाश सिंह रहे। यहां भी 2017 में भाजपा-सपा के यही दोनों प्रत्याशी रहे थे और संजीव दिवाकर विधायक चुने गए थे।
विज्ञापन

कहां कौन से प्रत्याशी था 
एटा सदर विधानसभा
भाजपा - विपिन वर्मा डेविड
सपा -   जुगेंद्र सिंह यादव
बसपा - अजय यादव
कांग्रेस - गुंजन मिश्रा
आप -  उमेश कांत प्रतिहार
अन्य रूपकिशोर शाक्य, सुखवेंद्र सिंह, रवेंद्र सिंह, महीपाल सिंह, विजेंद्र सिंह, दुर्गेश कुमार, राजीव कुमार, सत्यप्रकाश, ओमेंद्र सिंह, साहब सिंह

अलीगंज विधानसभा
भाजपा - सत्यपाल सिंह राठौर
सपा - रामेश्वर सिंह यादव
बसपा - सऊद अली खां
कांग्रेस - सुभाष चंद्र वर्मा
आप - राहुल पाठक
अन्य वकील शाह, रामबृजेश, गौरव राठौर, सम्यक चंद्रा, अनुराग, कैलाश लोधी, 
देवेंद्र
 सिंह राठौर

जलेसर विधानसभा
भाजपा - संजीव कुमार दिवाकर
सपा -    रणजीत सुमन
बसपा -  आकाश सिंह
कांग्रेस - नीलमा राज
आप - प्रेमलता
अन्य चोब सिंह धनगर, राहुल कुमार वर्मा, इंद्रेश कुमारी, राहुल प्रताप सिंह, राजाबाबू, राजू, सुखवीर सिंह धनगर, 
अशोक आजाद, धीरज सिंह

मारहरा विधानसभा
भाजपा - वीरेंद्र सिंह लोधी
सपा - अमित गौरव यादव
बसपा - योगेश कुमार
कांग्रेस - तारा राजपूत
आप - अर्जुन यादव
अन्य विकास कुमार, अमित कुमार, मुकेश यादव, रघुवीर सिंह, ममता सिंह, विद्या वर्मा, गीता शाक्य, अनुज कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें