12 मतदाताओं के नाम, 64 बूथों का जिक्र
एसपी सिंह बघेल ने शिकायती पत्र में 12 मतदाताओं के नाम का जिक्र किया है, जिन्होंने इस तरह की शिकायतें की है। उन 64 बूथों का भी उल्लेख किया गया है, जहां गड़बड़ी होने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह शिकायती पत्र मुख्य निर्वाचन आयुक्त दिल्ली, मुख्य निर्वाचन आयुक्त उत्तर प्रदेश लखनऊ, जिला निर्वाचन अधिकारी मैनपुरी को भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।
अखिलेश यादव और एसपी सिंह हैं आमने-सामने
करहल सीट से सपा मुखिया अखिलेश यादव पहली बार विधानसभा चुनाव लड़े हैं। भाजपा ने केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल को इसी सीट से उतारा है। बसपा से कुल्दीप नरायन चुनाव मैदान में हैं। करहल में रविवार को मतदान हुआ। 48 साल बाद दूसरी बार इस सीट पर सबसे ज्यादा मतदान हुआ है। करीब 64 फीसदी वोट डाले गए। मतदाताओं ने किसे अपना विधायक चुना है, यह 10 मार्च को पता चलेगा।