'मोदी चाय बेचने वाले का बेटा, जानता है गरीबी का दर्द'
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश के के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चाय बेचने वाले के बेटे हैं। वे गरीब घर में पैदा हुए और गरीबों का दर्द जानते हैं। इसलिए उन्होंने गरीबों के उपचार के लिए आयुष्मान भारत योजना, राशन के लिए गरीब कल्याण अन्न योजना और किसानों के लिए सम्मान निधि की शुरुआत की।
फिरोजाबाद में भी जनसभा को किया संबोधित
करहल से पहले अमित शाह ने फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में जनसभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण में सपा का सूपड़ा साफ हो गया है। इस बार 300 से ज्यादा सीटों के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा गरीब और मजदूरों का कल्याण करना चाहती है, जबकि सपा संपत्ति इकट्ठा करने के साथ परिवारवाद की राजनीति करती है।