सपा-बसपा पर जमकर बरसे
गृहमंत्री ने कहा कि सपा और बसपा की सरकारों में एक जाति विशेष का लाभ होता है लेकिन भाजपा सरकार में गरीब,मजदूर,किसान एवं युवां का कल्याण करती है। भ्रष्टाचार इतना किया कि जब समाजवादी इत्र वाले के यहां रेड पड़ी तो इतने नोट मिले कि मंच भर जाए। सपा के नेता बोले हम चुनाव कैसे लड़ेंगे। आखिर गैर कानूनी रुपयों को मोदी ने कब्जे में लिया और उस पैसे को गरीब मां को सिलिंडर देने, किसान को सम्मान निधि देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि देश में 10 वर्ष तक सपा-बसपा की मदद से केंद्र में कांग्रेस की सरकार चली थी। तब पाकिस्तान से आतंकी आकर हमारे देश के सैनिकों का सिर काटकर ले जाते थे। लेकिन भाजपा की सरकार आई तो पुलवामा हमले के बाद घर में घुसकर आतंकवादियों को मारा। जिस धारा 370 को कांग्रेस पिछले 70 वर्ष से बच्चे की तरह गोद में लेकर घूम रही थी। उस धारा 370 को हटाने की बात करने पर अखिलेश बाबू कहते थे कि इसे मत हटाना नहीं तो खून की नदियां बह जाएंगी। लेकिन पांच अगस्त 2019 को धारा 370 को एक झटके में हटा दिया और कहीं एक पत्थर तक नहीं चला।