निजी लैब डेंगू जांच की नहीं दे रहीं सूचना
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मेडिकल कॉलेज से लेकर निजी नर्सिंग होम में मरीजों की भरमार है। वहीं निजी लैब में जांच कराने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे है। तमाम लोगों को डेंगू बताया जा रहा है, लेकिन लैब संचालक स्वास्थ्य विभाग को जांच की सूचना नहीं दे रहे हैं।
पांच पैथोलॉजी लैब सीएमओ कार्यालय में हैं पंजीकृत
जनपद में 100 से अधिक पैथोलॉजी लैब संचालित हैं, लेकिन सीएमओ कार्यालय में कुल पांच ही पंजीकृत हैं। संक्रामक रोग डेंगू व बुखार की शुरूआत के दिनों में स्वास्थ्य विभाग ने पैथोलॉजी संचालकों के साथ बैठक की। बताया कि जांच के दौरान अगर किसी व्यक्ति में मलेरिया व डेंगू के लक्षण मिलें तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी जाए। निजी पैथोलॉजी लैब में रैपिड किट के जरिये डेंगू की जांच की जाती है। विभाग के मुताबिक यह जांच पुष्ट नहीं होती। विभाग को मरीज की जानकारी मिल जाए तो पुष्टि के लिए उसका दूसरा सैंपल लेकर एलाइजा जांच कराई जाए, लेकिन अभी तक किसी भी लैब ने जांच की सूचना नहीं दी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग लैब संचालकों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।
जिले में पैथोलॉजी लैब संचालकों द्वारा डेंगू जांच की सूचना विभाग को नहीं दी जा रही है। बीते दिनों बैठक हुई, इसके बाद भी संचालक गंभीरता नहीं बरत रहे है। अब उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
- आरके शर्मा, जिला मलेरिया
अधिकारी
आगरा: जिला जेल की विशेष बैरक में राजद्रोह के आरोपी कश्मीरी छात्र, पढ़िए घटनाक्रम