फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: सॉल्व पेपर कहां से आया? किसी बड़े गिरोह का हाथ; जांच टीम ने संदिग्ध दबोचे

Tue, 20 Feb 2024 12:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में सॉल्व कॉपी के साथ पकड़े अभ्यर्थी को जेल भेजा गया है। इसके साथ ही पुलिस ये पता लगाने के प्रयास कर रही है कि सॉल्व पेपर आखिर आया कहां से। सूत्रों की मानें तो पुलिस ने कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन
सॉल्व कॉपी के साथ गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Constable Bharti 2024 Exam Paper Leak News: मैनपुरी में रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा में कुरावली रोड स्थित डॉक्टर किरन सौजिया एकेडमी से पकड़े गए बिहार के अभ्यर्थी को पुलिस ने जेल भेजा है। सहायक अध्यापक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। सूत्रों की मानें तो इस मामले में जांच कर रही टीम ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन

पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान रविवार को डॉक्टर किरन सौजिया एकेडमी में रवि प्रकाश सिंह निवासी गांव बरुना नारायणपुर भोजपुर बिहार को सॉल्व कॉपी के साथ पकड़ा गया था। उसके पास दो कागज मिले थे, जिन पर पुलिस भर्ती परीक्षा में आए सवालों के सही जवाब लिखे हुए थे। इस दौरान वहां ड्यूटी कर रहे सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सूरजपुर विनीश कुमार की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। बताया कि परीक्षा के दौरान रवि प्रकाश के पास पर्ची मिलीं। मिलान करने पर पाया गया कि प्रश्न पत्र के सभी उत्तर लिखे थे। इसके बाद छात्र की ओएमआर शीट, प्रवेश पत्र और सॉल्व कॉपी कब्जे में लिया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद सोमवार को पुलिस ने रवि प्रकाश को जेल भेजा।

ये भी पढ़ें -  UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, कितनी देर पहले मिला सॉल्व पेपर? पुलिस कर सकती है बड़ा खुलासा

 
विज्ञापन

एटा, इटावा और मैनपुरी पुलिस कर रही जांच
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान मैनपुरी के अलावा जनपद एटा में भी सॉल्वर पकडे़ गए हैं। वहीं मैनपुरी में सॉल्व कॉपी मिलने के बाद पुलिस तेजी के साथ जांच में जुटी है। सूत्रों की मानें तो जनपद इटावा, एटा और मैनपुरी पुलिस की विशेष जांच टीमें पकडे़ गए सॉल्वर से मिली जानकारियों के आधार पर कई संभावित स्थानों पर दबिश दे चुकी हैं। कुछ संदिग्ध लोग भी हाथ लगे हैं। हांलाकि अभी तक इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। 

ये भी पढ़ें -   यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: बिहार के लालबाबू ने ऐसे दिया चकमा, 2 अभ्यर्थियों का लिया ठेका; दूसरी बार में धरा गया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें