पहले अभ्यर्थी की दे चुका था परीक्षा
एएसपी राहुल मिठास ने टीम के साथ पूछताछ की तो लाल बाबू ने एक अहम जानकारी दी। बताया कि परीक्षा के पहले दिन उसने यादवेंद्र सिंह निवासी कमला मैरिज होम रोड खरगजीत नगर की भी परीक्षा एलाऊ क्षेत्र स्थित केंद्र पर दी थी। यह जानकारी मिलने के बाद देर रात पुलिस ने दबिश देकर यादवेंद्र को भी गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें - UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, फोन पर भेजा गया सॉल्व पेपर; क्रमवार लिखे मिले जवाब
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी ने बताया कि स्टेटिक मजिस्ट्रेट आरसीएल वर्ल्ड स्कूल कुरावली रोड चंदरभान सिंह की तहरीर पर लालबाबू, राहुल और यादवेंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सोमवार को लालबाबू और यादवेंद्र को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। उनके कब्जे से मोबाइल, पैनकार्ड, फर्जी आधार कार्ड आदि बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें - UP: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ लीक, परीक्षार्थियों में आक्रोश; बोले- रद्द करो पेपर... वरना होगा आंदोलन