फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी मंत्रिमंडल विस्तार: धर्मवीर प्रजापति बने राज्यमंत्री, यूपी सरकार में आगरा के तीसरे मंत्री

Sun, 26 Sep 2021 06:20 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

यूपी विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले योगी सरकार के मंत्रिमंडल में आगरा के खाते में एक और मंत्री पद आया है। आगरा के एमएलसी धर्मवीर प्रजापति को राज्यमंत्री बनाया गया है। 
विज्ञापन
धर्मवीर प्रजापति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में सात नए मंत्री शामिल हो गए हैं। आगरा के एमएलसी धर्मवीर प्रजापति ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली है। खंदौली के हाजीपुर खेड़ा निवासी धर्मवीर प्रजापति मूलरूप से हाथरस जिले के बहरदोई के रहने वाले हैं। वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं। माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष भी हैं। प्रजापति भाजपा के महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं।

विज्ञापन


धर्मवीर प्रजापति ने आरएसएस के स्वयंसेवक के रूप में समाज के लिए सेवा के कार्य आरंभ किए। इसके बाद उन्होंने भाजपा से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। वर्ष 2002 मे पहली बार उन्हें प्रदेश का दायित्व मिला। तत्कालीन पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ में वह प्रदेश के महामंत्री बने। इसके बाद दो बार प्रदेश संगठन में मंत्री का दायित्व संभाला। 

संबंधित खबर- मंत्रिमंडल विस्तार: जानिए किन नेताओं को मिल सकता है योगी कैबिनेट में मौका, यहां पढ़े मंत्रियों की संभावित पूरी लिस्ट
विज्ञापन


जनवरी 2019 में उन्हें माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया। अयोध्या में श्रीराम के दीपोत्सव कार्यक्रम के लिए उन्होंने आगरा, एटा, कन्नौज सहित दूसरे जिलों से डिजाइनर दिए की व्यवस्था कराई थी। इसके बाद चर्चा में रहे थे। यूपी विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव में धर्मवीर प्रजापति भाजपा से सदस्य निर्वाचित हुए। अब विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें राज्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। 
 

विज्ञापन

वर्तमान में आगरा जिले में नौ विधायक, दो सांसद, एक मेयर भाजपा के ही है। हाल ही में आगरा के सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया था। इससे पहले योगी मंत्रिमंडल में आगरा छावनी सुरक्षित सीट से विधायक डॉ. जीएस धर्मेश और फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी उदयभान सिंह को मंत्री बनाया जा चुका है। धर्मवीर प्रजापति योगी कैबिनेट में तीसरे मंत्री हैं।   


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें