टॉप टेन में कुल 15 बच्चों ने जगह बनाई
यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे घोषित किया गया। इसी के साथ स्कूलों में छात्र-छात्राओं का पहुंचना शुरू हो गया था। दोपहर 3 बजे तक स्थिति काफी स्पष्ट हो चुकी थी। हाईस्कूल में टॉप टेन में कुल 15 बच्चों ने जगह बनाई इनमें से मात्र 5 ही लड़कियां है। हालांकि हाईस्कूल की जिले की टाॅपर लड़की ही बनी। यहां मोनिका धाकरे ने 600 में से 567 अंक प्राप्त कर 94.50 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इसके बाद दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं अनुष्का धाकरे ने 94 और गुंजन शर्मा ने 93.83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसके बाद 7वें और 8वें स्थान पर क्रमश: अनम खलीक ने 93 प्रतिशत और अपूर्वा गुप्ता ने 92.76 ने स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में अनुष्का के साथ दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से विनीत वर्मा ने भी 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यहां चौथे स्थान पर माधव राठौर ने 93.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं तो श्लोक और प्रियांशु 93.33 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। छठवें स्थान पर रहे नमन ने 93.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं तो आठवें स्थान पर रहने वाले तीन छात्रों में से दो लड़के हैं। इनमें अंकित सिंह और शिवा के 92.67 प्रतिशत अंक हैं। 9वें स्थान पर आदित्य और दसवें स्थान पर संयुक्त रूप से नितिन और रोहित रहे हैं। 92.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
ये भी पढ़ें - UP Board 10th Topper: आईएएस अफसर बनना चाहते हैं यश...देश की सेवा करने का है सपना, पढ़ाई के लिए नहीं लिया तनाव
इंटर की सूची
इंटर में टॉप टेन में कुल 24 बच्चों ने स्थान प्राप्त किया। जिसमें टॉप तीन में मात्र एक स्थान पर ही लड़की है। यहां 90.40 प्रतिशत अंक के साथ पहले स्थान पर शिव कुमार रहे। दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से एक लड़का और एक लड़की रहे। रोहित गोला और दिव्या परिहार ने 89.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। तीसरे स्थान पर पुष्पेंद्र राठौरने 89 प्रतिशत तो चौथे स्थान पर फिर से संयुक्त रूप से एक लड़का और एक लड़की रहे। यहां अभिनव राज और मोनिका दोनों ने ही 88.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। पांचवें स्थान पर संयुक्त रूप से तीन विद्यार्थी रहे। इनमें दो स्थानों पर रितिक गोस्वामी और अभिषेक उपाध्याय लड़के और गरिमा लड़की हैं। तीनों ने ही 88.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। छठवें स्थान पर 88.20 प्रतिशत अंकों के साथ अरुण कुमार और करिश्मा कुमारी रहे हैं। सातवें स्थान पर सचिन कुमार ने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं तो आठवें स्थान पर पांच विद्यार्थियों में से दो छात्र व तीन छात्राएं हैं। ये छात्र मंजीत किशन, प्रशांत कुमार और छात्राएं भूमिका सिंह, हिना, प्रिंसी शर्मा ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नौवें स्थान पर रहने वाले चार विद्यार्थियों में से दो छात्र व दो छात्राएं हैं। रितु सिंह, रुचि शर्मा और अनिकेश शर्मा और प्रयांशु ने 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। यहां 10 वें स्थान पर दो छात्राएं खुशबू और अंजलि ने 87.40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
ये भी पढ़ें - UP Board Result: कासगंज की प्रगति ने 12वीं में हासिल किया प्रदेश में पांचवां स्थान...बनना चाहती हैं डाॅक्टर