फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षाएं देने का एक और मौका, तारीख हुई घोषित

Wed, 03 Jun 2020 10:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

नौ और 10 जून को प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल जो अभ्यर्थी किन्हीं कारणों से प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दे पाए हैं, उन्हें एक और मौका दिया गया है। ऐसे अभ्यर्थियों के लिए नौ और 10 जून को प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन

 
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव ने परीक्षा जिला मुख्यालय पर कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज को केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रधानाचार्य और परीक्षार्थी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि कई परीक्षार्थियों की परीक्षा विभिन्न कारणों से तो वहीं कुछ परीक्षार्थियों को हाईकोर्ट के आदेश पर लिखित परीक्षा में शामिल कराया गया था, यह प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दे पाए थे। इनको अंतिम अवसर दिया गया है, इसके बाद भी कोई छूट जाता है तो उसके लिए वह परीक्षार्थी खुद जिम्मेदार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाने के लिए तलाशे जा रहे सेवानिवृत्त शिक्षक
यूपी बोर्ड से सहायता प्राप्त विद्यालयों में रिक्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापक पदों के लिए सेवानिवृत्त शिक्षक तलाशे जा रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से चयनित शिक्षकों के आने या फिर 20 मई 2021 तक सेवानिवृत्त शिक्षकों से अध्यापन कार्य कराने की योजना है।

जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह का कहना है कि उन सेवानिवृत्त सहायक अध्यापक व प्रवक्ताओं से आवेदन मांगे जा रहे हैं, जो मई में ग्रीष्मावकाश होने तक 70 वर्ष की आयु पूरी न कर रहे हों। इनको मानदेय पर शैक्षणिक कार्य पर रखा जाएगा।

ऐसे लोग 12 जून तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। अब देखना है कि सेवानिवृत्त शिक्षक पढ़ाने की इच्छा जताते हैं या नहीं। पूर्व में भी आवेदन मांगे थे, कम लोगों ने पढ़ाने में रुचि दिखाई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें