फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: आगरा में 47 अतिसंवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्र, नकल रोकने के लिए की गई ये तैयारी 

Wed, 16 Mar 2022 07:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

जिले में यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए 180 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 36 अतिसंवेदनशील हैं, जबकि 11 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। इन केंद्रों पर नकल रोकने के लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए जिले में कुल 180 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 47 अतिसंवेदनशील व संवेदनशील परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 36 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील और 11 संवेदनशील की सूची में हैं। सभी वित्त विहीन विद्यालय हैं। इन केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।

विज्ञापन

   

जिलाधिकारी को दी जाएगी सूची 

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक सदर व फतेहाबाद तहसील में नौ-नौ, किरावली में सात, खेरागढ़ व एत्मादपुर में चार-चार और बाह में तीन परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील हैं। संवेदनशील केंद्रों में सदर, फतेहाबाद और किरावली के दो-दो, खेरागढ़ के तीन, बाह और एत्मादपुर का एक-एक विद्यालय शामिल हैं। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की सूची जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी, उनके स्तर से स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे। 

उड़नदस्ते की रहेगी नजर 

यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाए गए सभी 180 केंद्रों पर नकल रोकने के लिए उड़नदस्ते लगाए गए हैं। इसके साथ ही अतिसंवेदनशील और संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ उड़नदस्ते भी विशेष नजर रखेंगे। केंद्रों का निरीक्षण करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले स्तर पर चार उड़नदस्ते बनाए गए हैं। 24 मार्च को परीक्षा शुरू होने के दिन से 12 अप्रैल को परीक्षा समाप्त होने तक उड़नदस्ते केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। 

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि उनके अलावा सह जिला विद्यालय निरीक्षक सुभाष बाबू, राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार श्रीवास्तव और बेसिक शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार उड़नदस्ता प्रभारी हैं। प्रत्येक दस्ते में दो पुरुष व दो महिला उड़नदस्ता सदस्य रखे गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी को अपने दस्ते के सदस्यों को खुद नामित करना है। बाकी दस्तों के सदस्यों के नाम जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन

    

आज से बांटे जाएंगे प्रवेशपत्र 

बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र जिले को प्राप्त हो गए हैं। 17 मार्च से इनका वितरण शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद 19 और 20 मार्च को वितरण किया जाएगा। सुबह 10 से शाम चार बजे तक विद्यालयों के अधिकृत प्रतिनिधि राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज से प्रवेशपत्र प्राप्त कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें