फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: कान्हा की नगरी में भाजपा के बागी देंगे टक्कर, छह ब्लॉकों में कड़ा मुकाबला

Fri, 09 Jul 2021 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा

सार

यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मथुरा जनपद में 10 ब्लॉकों में गुरुवार को नामांकन हुआ। नंदगांव ब्लॉक प्रमुख की भाजपा उम्मीदवार सुंदरी देवी के सामने कोई भी नामांकन करने नहीं आया। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के भतीजे की पत्नी यहां से निर्विरोध निर्वाचित हो गईं।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मथुरा में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण सिंह के साथ नामांकन करते भाजपा समर्थित प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के नंदगांव और फरह ब्लॉक में भाजपा के उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं, जबकि बलदेव ब्लॉक पर रालोद और चौमुहां ब्लॉक में निर्दलीय उम्मीदवार के सामने किसी ने नामांकन नहीं किया। अब छह ब्लॉकों में भाजपा उम्मीदवारों को रालोद, बसपा या फिर भाजपा के बागी पटखनी देने में जुटेंगे। विरोधियों और बागियों से मिलने वाली टक्कर से भाजपा किस प्रकार निपटेगी, यह 10 जुलाई की शाम को आने वाले परिणाम के बाद साफ होगा।

विज्ञापन


मथुरा जनपद में 10 ब्लॉकों में गुरुवार को नामांकन हुआ। नंदगांव ब्लॉक प्रमुख की भाजपा उम्मीदवार सुंदरी देवी के सामने कोई भी नामांकन करने नहीं आया। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण के भतीजे की पत्नी यहां से निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। कुछ ऐसा ही बलदेव ब्लॉक में अनिल भरंगर, चौमुहां ब्लॉक में जमुना देवी शर्मा और फरह ब्लॉक में नीति सिंह निर्विरोध प्रमुख निर्वाचित हो गईं। नीति सिंह गोवर्धन के भाजपा विधायक कारिंदा सिंह के भतीजे की पत्नी हैं। अब छह ब्लॉकों में चुनाव में दमखम दिखेगा। 

नौहझील ब्लॉक में सुमन चौधरी के सामने योगेश शर्मा ने निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल किया है। भाजपा ने योगेश को उम्मीदवार न बनाने पर निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं। एक भाजपा नेता योगेश को उम्मीदवार नहीं बनवा सके, पर मैदान में बागी उम्मीदवार के संग यह भाजपा नेता पूरा सहयोग जरूर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राया ब्लॉक प्रमुख के लिए भाजपा ने सावित्री पर दांव खेला है, जबकि चार दिन पहले भाजपा ज्वाइन करने वाली चंचल ने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन कर दिया है। यह भाजपा के बागी के रूप में मैदान में उतर गई हैं। मांट ब्लॉक में भाजपा की श्रीदेवी का मुकाबला बसपा की मंजू देवी से होगा। गोवर्धन ब्लॉक में भाजपा उम्मीदवार भूपेंद्र चौधरी का मुकाबला लक्ष्मीदेवी से होगा।

लक्ष्मी देवी को रालोद ने समर्थन दे दिया है। मथुरा ब्लॉक में भाजपा उम्मीदवार मुन्नी देवी दिवाकर के सामने निर्दलीय के रूप में प्रेमवती हैं। हालांकि अंदरखाने रालोद और बसपा को समर्थन इन्हें मिल रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि बागियों के खिलाफ भाजपा कार्रवाई करेगी। 
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: मुलायम सिंह के गढ़ में आठ ब्लॉक में दाखिल हुए 19 नामांकन, मतदान से होगा फैसला
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें