फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः 125 में से 60 कॉलेज ही पहुंचे डिग्री लेने

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बुधवार से छलेसर कैंपस से शैक्षणिक सत्र 2018-19 की डिग्रियां बांटनी शुरू की। पहले दिन आगरा के सभी कॉलेजों को डिग्री लेने के लिए बुलाया गया। कुल 125 कॉलेज में से 60 ही डिग्री लेने पहुंचे।
विज्ञापन

राज्यपाल के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से डिग्री वितरण अभियान शुरू किया गया। पहले चरण में सत्र 2018-19 की डिग्रियां बांटी जा रही हैं। यह अभियान तीन नवंबर तक चलेगा। हर दिन अलग-अलग जिले के कॉलेजों को बुलाया गया है। डिग्री वितरण अभियान के पहले दिन परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव और सहायक कुलसचिव परीक्षा पवन कुमार भी छलेसर कैंपस पहुंचे। परीक्षा नियंत्रक ने कुछ कॉलेजों के प्रतिनिधियों को अपने हाथों से डिग्री का पैकेट दिया। विश्वविद्यालय में वर्ष 2015 के बाद ही सात लाख से अधिक डिग्रियां प्रिंट रखी हुई हैं। इसमें से पहले दिन करीब 35 हजार डिग्रियां बांट दी गईं। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि अभियान के तहत जो डिग्रियां कॉलेजों को दी जा रही हैं, यह छात्र-छात्राओं को निशुल्क वितरित की जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें