फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विविः एक भी पाठ्यक्रम का परीक्षा परिणाम जारी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक सत्र 2020-21 की मुख्य परीक्षाओं का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। जबकि शासनादेश के अनुसार 31 अगस्त सारे पाठ्यक्रमों के परिणाम जारी करने हैं। 90 से अधिक पाठ्यक्रम हैं।
विज्ञापन

शासनादेश का अनुपालन कराने के नाम पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए छात्रों को मौका नहीं दिया था। 15 अगस्त से पहले परीक्षा संपन्न कराकर 31 अगस्त तक सारे परिणाम जारी करने का लक्ष्य रखा गया था। बीच में बीएड की प्रवेश परीक्षा पड़ने से मुख्य परीक्षा के कार्यक्रम में दो बार बदलाव किया गया। मुख्य परीक्षा 17 अगस्त को खत्म हो पाईं। हालांकि नौ दिन में विश्वविद्यालय प्रशासन बीकॉम वोकेशनल और बीकॉम जैसे कम छात्र संख्या वाले पाठ्यक्रमों का परिणाम भी नहीं दे पाया। जबकि परीक्षाएं ओएमआर शीट आधारित कराई गई थी। उद्देश्य यह था कि मूल्यांकन कार्य में अधिक समय न लगे। समय से परिणाम जारी किया जा सके।
विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि कुछ तकनीकी कारणों से परीक्षा परिणाम जारी करने में कुछ देरी जरूर हुई है। परिणाम जारी करने की तैयारी चल रही है। 31 अगस्त तक बीकॉम के सारे परिणाम और स्नातक व परास्नातक प्रथम प्रोन्नत किए गए छात्रों का परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आगरा। शासन स्तर से जारी पंचांग के अनुसार 16 अगस्त से ही विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में भौतिक रूप से पढ़ाई शुरू हो जानी चाहिए थी। परीक्षा परिणाम न आने की वजह से कक्षाएं नहीं लग पा रही हैं। जिन छात्रों को बिना परीक्षा के प्रोन्नत किया गया, उनका भी परिणाम नहीं आ पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें