फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज में हिंसा खत्म, राजनीति शुरू, साध्वी निरंजन ने दिया बयान, फिर बोले कटियार-पाकिस्तान का हाथ

Wed, 31 Jan 2018 03:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : ANI
विज्ञापन
कासगंज में बीते 5 दिन से हिंसा नहीं रुक रही। वहीं देश में इस पर राजनीति भी जारी है। सत्ताधारी भाजपा के नेता और मंत्री हिंसा को लेकर लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। 
विज्ञापन


मंगलवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि कासगंज की घटना से साबित होता है कि देश विरोधी तत्वों को तिरंगा यात्रा सहन नहीं होती।  यूपी सरकार मामले में सख्त कार्रवाई कर रही है। ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने की बात कही। 
 


वहीं भाजपा नेता विनय कटियार ने कासगंज हिंसा के पीछे पाकिस्तान समर्थकों का हाथ होने की बात कही है। 
विज्ञापन

देखें ट्वीट

व‌िनय कट‌ियार - फोटो : ANI
विनय कटियार ने कहा कि पाकिस्तान के समर्थक कासगंज में आए थे। वे केवल पाकिस्तानी झंडे का आदर करते हैं और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। इन्हीं लोगों ने हमारे एक कार्यकर्ता की हत्या की है। इन पर कड़ी कार्रवाई होनी चा‌हिए। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें