फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को मदद के बहाने आटो में बैठाया, सुनसान में ले जाकर किया ये

Wed, 31 Jan 2018 03:17 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला जसराना (फिरोजाबाद)
विज्ञापन
Gang-rape
विज्ञापन
यूपी के फिरोजाबाद में महिला के साथ आटो चालक और उसमें सवारों ने गैंगरेप किया। घटना के बाद महिला को एटा चौराहे पर एक डीसीएम में बैठा दिया। 
विज्ञापन


महिला की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग दर्ज कर मेडिकल कराया है। थानाध्यक्ष जसराना ने कहा कि घटना शिकोहाबाद क्षेत्र की है विवेचना वहीं ट्रांसफर की जाएगी। 

थाना जसराना क्षेत्र के कसबा निवासी महिला ने बताया कि वह शिकोहाबाद में किसी कार्य से गई थी। सोमवार की शाम एटा बस अड्डे पर वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक ऑटो को लेकर दो लोग आए और उसको बैठाकर ले गए। 
विज्ञापन

महिला ने कहा कि ऑटो वाले शिकोहाबाद के भूड़ा नहर पुल के पास झाड़ियों में ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के दौरान आरोपी का पर्स उसके हाथ लग ही गया। 

महिला को डरा धमका कर आरापियों ने एटा चौराहे से एक डीसीएम में बैठा दिया। महिला का कहना है कि वह अपने गांव के पास उतरी तभी वह अचेत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंच महिला के परिवारीजनों को सूचना दी। महिला ने जसराना थाना पुलिस को दी तहरीर में मैनपुरी निवासी मनोज और एक अज्ञात के खिलाफ दुष्कर्म का अभियोग दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

पीड़िता का कराया मेडिकल 

थाना जसराना प्रभारी उदल सिंह ने कहा मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का है। अभियोग दर्ज कर विवेचना शिकोहाबाद स्थानांतरित की जाएगी। महिला का मेडिकल कराया है।

दुष्कर्म की शिकार महिला घटनाक्रम को लेकर खुद काफी भ्रमित थी। जसराना थाने में तहरीर कई बार फटती रही। बाद में महिला ने आपबीती बताई तब जाकर तहरीर लिखी गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें