'बंगाल में रोहिंग्या करा कर रहे मतांतरण'
केंद्रीय एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष अरुण हलधर ने कहा कि बंगाल में रोहिंग्याओं के द्वारा जिस तरह से मतांतरण कराने का काम किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इससे पूर्व पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ केंद्रीय एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष अरुण हलधर और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।
अमित अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, गौरी दुबे बनीं प्रदेश मंत्री
विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में परिषद की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। ब्रजप्रांत के अध्यक्ष पद पर आगरा के प्रोफेसर अमित अग्रवाल को दोबारा चुना गया। प्रांत मंत्री एटा की गौरी दुबे चुनी गईं। डॉ. मनु प्रताप सिंह (आगरा), डॉ.राजीव यादव(बरेली), डॉ. एमएल मौर्या (बदायूं) उपाध्यक्ष चुने गए। प्रदेश सहमंत्री चंद्रजीत यादव (आगरा), प्रियंका तिवारी (आगरा), तेजेंद्र लोधी (कासगंज), रजत जैन (फिरोजाबाद), अंकित पटेल (बदायूं) को चुना गया।
नगर में निकाली गई शोभायात्रा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन के समापन अवसर पर नगर में विद्यार्थी परिषद की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बाईपास रोड से होते हुए कोटला चुंगी चौराहे पर पहुंची।