लोगों का अभिवादन करते केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
2022 में फिर मुख्यमंत्री बनेंगे योगी: मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि मोदी सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबके विश्वास की नीतियों पर चल रही है। मोदी सरकार देश हित में जो भी नीतियां बना रही है उन नीतियों को योगी सरकार धरातल पर उतार रही है। पहले ऐसा नहीं होता था। उन्होंने कहा कि देश मोदी व प्रदेश में योगी की सरकार बनने के बाद कायाकल्प हो रहा है। अपने कार्यों के चलते प्रदेश में 2022 में योगी फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे तो वहीं 2024 में मोदी देश केप्रधानमंत्री बनेंगे।
ब्रज की सभी सीटेंगी जीतेगी भाजपा: बीएल वर्मा
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री राज्य सभा सांसद बीएल वर्मा ने कहा कि प्रदेश में जबसे योगी की सरकार आई है। गुंडागर्दी, माफियागिरी, मकानों पर कब्जे बंद हो गए हैं। जिससे जनता का विश्वास बढ़ा है। ब्रज की सभी सीटें भाजपा जीतेगी और प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनेगी।
भाजपाइयों में दिखा उत्साह
अमित शाह के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह रहा। सुबह से ही सभा स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री के आगमन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। एडीजी आगरा राजीव कृष्ण, पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने सुबह को कार्यक्रम स्थल पर निरीक्षण किया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात रही।