मुकदमे में विधि विरुद्ध धर्मांतरण प्रतिषेध अधिनियम, दुष्कर्म, हत्या का प्रयास, धोखाधड़ी समेत अन्य धारा लगाई थीं। पुलिस ने सात जुलाई को आरोपी आरिफ हाशमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरिफ जेल में बंद था।
जेल से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी पर पीड़िता को धमकी देने के आरोप लगे। इसकी शिकायत पीड़िता ने शासन में की थी। इसके बाद उसे दूसरी जेल में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू हुई। जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि विचाराधीन बंदी आरिफ हाशमी को कड़ी सुरक्षा में झांसी जिला जेल में स्थानांतरित किया गया है।