फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्डः दूसरी पाली में पढ़ाई नहीं आ रही रास

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यूपी बोर्ड के विद्यालयों में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों और शिक्षकों कोे दूसरी पाली रास नहीं आ रही है। पंजीकरण के अनुपात में पहली पाली में ही 50 फीसदी से कम विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। दूसरी पाली में संख्या और कम हो जा रही है। राजकीय व एडेड कॉलेजों में मजबूरी में दो पाली में कक्षाएं लगाई जा रही है। वित्तविहीन विद्यालय एक पाली में ही पढ़ाई करा रहे हैं।
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, धूलियागंज के प्रधानाचार्य डॉ. अतुल जैन ने बताया कि उनके यहां कक्षा नौ से 12 तक करीब 700 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। मंगलवार को पहली पाली में 150 और दूसरी पाली में महज 55 विद्यार्थी पहुंचे। उनका कहना है कि तमाम विद्यार्थी पढ़ाई के साथ घर और परिवार को चलाने के लिए कुछ न कुछ काम भी करते हैं। ऐसे विद्यार्थी दूसरी पाली में नहीं आ रहे हैं। दो पाली में पढ़ाई कराने के बजाय सरकार को 50 फीसदी विद्यार्थी को एक दिन और 50 फीसदी को दूसरे दिन बुलाने की व्यवस्था करनी चाहिए थी।
श्री रत्नमुनि जैन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अनिल वशिष्ठ का कहना है कि दो पाली में पढ़ाई कराने लायक स्थिति नहीं है। शासनादेश के अनुपालन में दो पाली में पढ़ाई कराई जा रही है। विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक 1370 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। पहले दिन पहली पाली में 140 और दूसरी पाली में 100 विद्यार्थी पढ़ने पहुंचे। कक्षाएं खाली रहीं। वहीं, शिक्षकों को भी परेशानी हो रही है। सुबह आठ बजे से शाम को चार बजे तक रुकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आरबीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. यतेंद्र पाल सिंह ने बताया कि उनके यहां खंदारी परिसर में पहले दिन 722 में से 84 विद्यार्थी पहली पाली में और 43 दूसरी पाली में आए। वहीं, दूसरे दिन (मंगलवार को) पहली पाली में 112 और दूसरी पाली में महज 51 विद्यार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। दूसरी पाली में विद्यार्थी नहीं आना चाह रहे हैं। प्रत्येक कक्षा के 50 फीसदी विद्यार्थी को पहली पाली में और 50 फीसदी को दूसरी पाली में रखा गया है। दूसरी पाली में शामिल तमाम विद्यार्थी पहली पाली में आने के लिए सिफारिश कर रहे हैं।
विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक 325 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। दो दिनों में संख्या 100 ही पहुंच पाई है। सामाजिक दूरी का पालने कराते हुए एक पाली में ही कक्षाएं लगाई जा रही हैं। विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के बाद ही दो पाली में पढ़ाई कराई जाएगी। - सोमदेव सारस्वत, रामकृष्ण इंटर कॉलेज, खंदारी
मेरे विद्यालय में कक्षा नौ से 12 तक करीब 600 विद्यार्थियों का पंजीकरण है। पहले दिन 35 और दूसरे दिन 55 विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुंचे। अभी एक चौथाई भी उपस्थिति नहीं है। ऐसे में दो पाली में पढ़ाई कराने का औचित्य नहीं है। - योगेश गौतम, प्रधानाचार्य, गौतम ऋषि इंटर कॉलेज, बोदला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें