फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: खंदारी तक लगी यू-गर्डर, आईएसबीटी तक बने पिलर; चार महीने में इन स्टेशनों तक दौड़ेगी मेट्रो

Sun, 20 Apr 2025 09:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा मेट्रो ने निर्माण कार्य तेज कर दिया है। अगस्त यानि अगले चार महीनो में 10 स्टेशनों तक मेट्रो चलाने की योजना है। 
 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने पहले कॉरिडोर के 4 स्टेशनों का निर्माण कार्य तेज कर दिया है। खंदारी तक रैंप एरिया पर यू-गर्डर लग गए हैं। आईएसबीटी तक पिलर बनाने का कार्य भी इसी महीने पूरा हो जाएगा। तीन भूमिगत स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं, इनमें सिविल कार्य चल रहा है।
विज्ञापन



ये भी पढ़ें -  UP: बर्थडे स्पार्कल स्टिक से हुआ ऐसा धमाका...उखड़ गए घर के दरवाजे, आग में तीन झुलसे; मंजर देख कांप गए लोग


यूपीएमआरसी के प्रोजेक्ट डायरेक्टर अरविंद राय ने बताया कि आरबीएस स्टेशन, राजा की मंडी स्टेशन और आगरा कॉलेज स्टेशन बन गए हैं। इनमें पटरी बिछाने के लिए तैयारी की जा रही है। इसके बाद सिग्नलिंग, सीसीटीवी कैमरे, एनाउंसर समेत अन्य की व्यवस्था की जाएगी। मेडिकल कॉलेज से मन:कामेश्वर स्टेशन तक की सुरंग निर्माण का कार्य अभी अटका हुआ है। इनके साथ ही आईएसबीटी स्टेशन को भी तैयार कर रहे हैं। ये एलिवेटेड स्टेशन है और इसका इस्तेमाल मेट्रो ट्रेनों के स्टॉपेज के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  आसमान से बरस रही आग: ताज पर तपते पत्थर...बिगड़ रही सैलानियों की हालत, पांच बेहोश; अदालतों का भी बदला समय


उन्होंने बताया कि खंदारी से रैंप एरिया का निर्माण पूरा हो गया है, यू-गर्डर भी लग गए हैं। आईएसबीटी तक बचे हुए तीन पिलर बनाने का कार्य चल रहा है। बने हुए पिलर पर यू-गर्डर रखने का कार्य भी शुरू कर दिया है। इस महीने के अंत तक आईएसबीटी तक सभी पिलर बनकर तैयार हो जाएंगे। इस तरह से अगस्त से आरबीएस स्टेशन तक मेट्रो चलाने की योजना है।

ये भी पढ़ें -  Agra: नौवीं की छात्रा ने फंदे से लटक कर दी जान, स्कूल से लौटी घर...कमरा बंद कर उठाया खौफनाक कदम

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें