फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पबजी' खेलते वक्त गई जान: मथुरा में ट्रेन से कटकर किशोर समेत दो की मौत, मोबाइल में चलता मिला गेम

Sat, 20 Nov 2021 10:34 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा में शनिवार सुबह टहलने निकले किशोर और युवक मोबाइल में पबजी खेलते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौत हो गई। वह ईयर फोन लगाए थे, जबकि एक मोबाइल में पबजी चलता हुआ मिला। 
विज्ञापन
रेल ट्रैक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र में मथुरा-कासगंज रेलवे ट्रैक पर शनिवार की सुबह लक्ष्मीनगर के पास ट्रेन की चपेट में आने से किशोर समेत दो की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। दोनों के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था और मोबाइल पर पबजी चलता मिला। माना जा रहा है कि मोबाइल गेम खेलते समय दोनों हादसे का शिकार हुए हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लक्ष्मीनगर के पास सीएनजी पंप के पीछे होकर गुजर रही मथुरा-कासगंज रेलवे लाइन पर किशोर और युवक के शव पड़े मिले। इसकी सूचना वहां होकर टहलने गए लोगों ने पुलिस को दी। इस पर पीआरवी ने थाना पुलिस को सूचना दी। 

सुबह सात बजे मिली पुलिस को सूचना
प्रभारी निरीक्षक जमुनापार शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि सात बजे करीब सूचना मिलने पर वह मौके पर पहंचे। मृतकों के पास मिले मोबाइल से उनकी शिनाख्त कालिंदी कुंज कॉलोनी,जमुनापार निवासी युवक कपिल (18) व गौरव(16) के रूप में हुई। यह दोनों सुबह टहलने आते थे। इनकी टहलते समय ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एक ही कालोनी के थे दोनों
थाना प्रभारी निरीक्षक जमुनापार शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों एक ही कालोनी के रहने वाले थे। रोड छोड़कर रेलवे लाइन पर जाने की जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि राया रोड से हटकर रेलवे लाइन की ओर लोग टहलने जाते हैं। यह भी टहलते थे। उधर, दोनों की मौत से कॉलोनी में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मोबाइल में चलता मिला पबजी गेम
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बातया कि दोनों के शवों के पास से उनके मोबाइल मिले हैं। इनमें एक के मोबाइल पर ऑनलाइन पबजी गेम चल रहा था। संभावना है कि पबजी गेम खेलते समय ही दोनों ट्रेन की चपेट में आए हैं। घटना की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें