फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Accident News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो की हालत नाजुक, उछलकर दूर गिरे थे

Wed, 07 Jun 2023 03:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

Agra Accicent News: बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। टक्कर लगने के बाद चारो उछलकर दूर गिरे थे। 
विज्ञापन
Agra Accident News: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस व मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

झरना नाले के पास हुआ हादसा

हादसा खंदौली थाना क्षेत्र के एत्मादपुर रोड स्थित झरना नाले के पास हुआ। यहां दो बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। दोनों बाइक पर दो-दो लोग बैठे थे। टक्कर लगने के बाद चारो युवक उछलकर दूर जा गिरे। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- शॉर्ट सर्किट से छप्पर में लगी आग: नीचे सो रही सगी बहनें जिंदा जलीं, तीसरे की हालत नाजुक, घर में मची चीख पुकार

पुलिस ने घटना की जानकारी ली

पुलिस ने मौजूद लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। साथ ही चारों अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद दो को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो का इलाज किया जा रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस आगे की कार्रवाई की कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें