फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पैसे दोगुने के लालच में दो महिलाएं हुई ठगी का शिकार

Sun, 22 Dec 2024 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहावर। कस्बा के मोहल्ला भीम नगर में पैसे दोगुने के लालच में दो महिलाएं ठगी का शिकार हुई हैं। महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला भीम नगर निवासी रामश्री ने बताया कि पीड़िता के घर बिजेंद्र सिंह निवासी देवरी थाना अमांपुर आया और बोला कि तुम प्रेस्टीज इंफा रियलेस्टेट इंडियन लिमिटेड कंपनी में आठ साल तक 500 रुपये महीना की किश्त जमा करो। तुमको आठ साल बाद दोगुने पैसे मिलेंगे। पीड़िता व उसकी पड़ोसन सुशीला देवी उसके जाल में फंस गई और ठगी का शिकार हो गई।
समय पूरा होने के बाद जब पीड़िता ने अपने पैसे मांगे तो आरोपी ने पीड़िता को जान से मरने की धमकी दी। महिला पीड़ितों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार राणा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें