कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव में 12 दिन पूर्व हुई युवक की पिटाई से आहत पिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती के परिजन ने युवक पर अगवा करने का आरोप लगया था। मृतक के परिजन की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के गांव नगला सूखा में 12 दिसंबर को युवती किसी के साथ चली गई थी। युवती के परिजन ने गांव के राहुल कुमार पर उसको अगवा करने का शक था। इसी बात को लेकर राहुल और उसके साथी राजकुमार ने युवती के परिजन की पिटाई कर दी। राहुल का आरोप है कि पिता सुम्मेर सिंह को गांव के ताराचंद्र, महीपाल , घनश्याम, रामपाल , राहुल, मुकेश ने घेर लिया। उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
इसी बात से आहत होकर उसके पिता की हालत बिगड़ गई। परिजन ने सुम्मेर सिंह को उपचार के लिए अलीगढ़ में भर्ती कराया। यहां से उनकी हालत को गंभीर देखते हुए सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर कर दिया। यहां 21 दिसंबर को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजन उनका शव गांव ले आए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के परिजन की शिकायत पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली
प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि मृतक युवक बीमारी से पीड़ित था। परिजन की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराया है।