ब्लेड से काटा रुपयों से भरा बैग
किसान राधेश्याम किसी से बात करने लगा। इसी दौरान महिलाओं ने ब्लेड से बैग को काट दिया और रुपये निकालने लगीं। बैंक के गार्ड फूल सिंह ने महिलाओं को रुपये निकालते हुए देख लिया। उसने बैंक का गेट बंद कर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।
कासगंज: हत्या के मामले में फरार आरोपियों के घर को चोरों ने बनाना निशाना, 50 लाख की चोरी
जब लोगों ने महिलाओं के हाथ देखे तो दंग रह गए। एक महिला की अंगुलियों पर ब्लेड लगा हुआ था। शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार ने जैंत चौकी पुलिस को बुला कर आरोपी महिलाओं को हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं से पूछताछ की है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।