फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कुचेला के पीएचसी परोंखा पर पहुंचकर मेले का उद्घाटन किया। 50 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित स्वास्थ्य मेलों में 2074 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से रविवार को 50 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य मेलों में मरीजों को जांच के साथ ही उपचार भी दिया गया। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने कुचेला क्षेत्र की पीएचसी परोंखा पर कहा कि सभी स्वास्थ्यकर्मी मेलों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार दे। यहां चिकित्साधीक्षक डॉ. पपेंद्र कुमार भी मौजूद रहे। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. राजीव राय ने ब्लॉक सुल्तानगंज में पीएचसी का निरीक्षण किया। बिछवां पर बैनर सही से लगा न होने पर नाराजगी प्रकट करते हुए सही से बैनर लगवाया। स्वास्थ्य मेलों का डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. अर्जुन सिंह आदि ने स्वास्थ्य मेलों का निरीक्षण किया। जिला स्वास्थ्य एवं सूचना अधिकारी रवींद्र गौर ने बताया कि जिले में 50 स्थानों पर लगाए गए स्वास्थ्य मेलों में 805 पुरुष, 697 महिला और 573 बच्चों को उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें