फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्लॉट के लिए दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, एक दर्जन घायल

विज्ञापन
प्लॉट को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लाठी डंडे एक दर्जन से अधिक लोग घायल पुलिस ने कराया मेडिकल
विज्ञापन
पिनाहट। गांव हुसैनपुरा में शनिवार को पातीराम और विनोद कुमार के बीच जमीन के प्लॉट लेकर विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोग प्लॉट पर अपना-अपना दावा करने लगे। दोनों ओर से बहस होने के बाद नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे।
विज्ञापन




प्रथम पक्ष से काशीराम पुत्र शीतल प्रसाद, जल देवी पत्नी पातीराम, नेहा, भारती आशा शिवानी कौशल्या घायल हो गयीं। वहीं दूसरे पक्ष से विनोद कुमार पुत्र केदार सिंह, रामनिवास,मानसिंह सूरज खुशबू,ज्योति,माया,चमेली बुरी तरह से घायल हो गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को पिनाहट सीएचसी पर भर्ती कराया है। घायल मानसिंह को डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी कोई प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें