फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना लूट के आरोपी लाला के दो और दोस्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कमला नगर स्थित मणप्पुरम गोल्ड लोन की शाखा में 19 किलोग्राम सोना और छह लाख रुपये लूट का मुख्य आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला अब तक हाथ नहीं आ सका है। पुलिस ने उसके दो और दोस्तों को पकड़ा है।
विज्ञापन

थाना कमला नगर के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपियों में एटा निवासी केशव यादव और संजय कुमार हैं। संजय इस समय गुरुग्राम में रह रहा था। केशव ने पुलिस को बताया कि लाला से उसकी मुलाकात फिरोजाबाद जेल में हुई थी। वह चोरी के मामले में निरुद्ध था। तब से दोनों में दोस्ती हो गई।
डकैती के बाद लाल जेवरात बेचने में मदद मांगने उसके पास आया था। वह लाला और रेनू पंडित को हर्ष सराफ के पास लेकर गया था। लाला ने उसे 28 हजार रुपये में चेन बेची थी। एक अंगूठी और चेन योगेश सराफ को 43 हजार रुपये में बेची थी। जेवरात बेचने के बाद लाला, उसकी मां और रेनू पंडित को लेकर अपनी ईको स्पोर्ट्स कार से दिल्ली गया था।
विज्ञापन

गुरुग्राम में अपने रिश्तेदार संजय यादव की मदद से लाला को कमरा दिलाया। इसके बदले में लाला ने संजय को सेाने की चेन और अंगूठी दी थी। अब तक 15 को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। 11.766 किलोग्राम सोना बरामद किया गया। केशव और संजय को कुबेरपुर कट से गिरफ्तार किया है। उनसे कार और 55 ग्राम सोने के जेवरात बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें