फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: डायरिया से पीड़ित मासूम सहित दो की मौत

Fri, 15 Sep 2023 10:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
डायरिया से पीड़ित मासूम सहित दो की मौत तीन मरीजों को किया गया गंभीर हालत में रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले में बुखार के साथ ही डायरिया के मरीजों की संख्या भी तेजी के साथ बढ़ने लगी है। शुक्रवार को जिला अस्पताल पहुंचे एक दो साल के मासूम सहित डायरिया से पीड़ित दो मरीजों की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य मरीजों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया।



शहर के मोहल्ला आगरा रोड महमूद नगर निवासी परवेज की 23 वर्षीय पत्नी साबरा को शुक्रवार की सुबह अचानक उल्टी दस्त होने लगे। डायरिया की दिक्कत होने पर परिजन उसे एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। यहां उपचार के दौरान हालत बिगड़ी तो परिजन शुक्रवार की दोपहर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के कुछ समय में ही साबरा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दन्नाहार क्षेत्र के गांव चौरासी निवासी राजू के दो साल के पुत्र आयुष को शुक्रवार की सुबह अचानक उल्टी दस्त हुए। परिजन उसे लेकर शहर के एक निजी डॉक्टर के पास पहुंचे। यहां से हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत से मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें