फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवक सहित तीन की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जिले में बुखार से पीड़ित मरीजों की मौत का सिलसिला नहीं थम रहा है। बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित युवक और एक महिला की मौत हो गई। वहीं पेटदर्द के चलते किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमईहार निवासी अमित कुमार के 18 वर्षीय पुत्र शिवांश को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के दौरान शिवांश की मौत हो गई। कस्बा ज्योंती निवासी ब्रजेश कुमार शाक्य की 20 वर्षीय पत्नी मंजू देवी को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन ज्योंती में ही एक डॉक्टर के यहां उसका उपचार करा रहे थे। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों के अनुसार महिला डेंगू से पीड़ित थी। वहीं रमईहार निवासी युवराज (15) पुत्र दिलीप की पेटदर्द के चलते मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें