फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दोस्त रहना चाहते थे एक साथ, परिजनों ने किया विरोध तो अपनाया ऐसा रास्ता किसी ने सोचा ना था

Mon, 03 Dec 2018 02:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर सीकरी (आगरा)
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा में परिजनों ने जब दो दोस्तों को एक साथ नहीं रहने की हिदायत दी तो इससे वह परेशान हो गए और दोनों ने शुक्रवार को विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। 
विज्ञापन


एक को भरतपुर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया। रविवार को उपचार के दौरान जयपुर में उसकी मौत हो गई। दूसरे को गंभीर हालत में आगरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मोहल्ला सीकरी हिस्सा दो लाल दरवाजा निवासी अमर सिंह कुशवाह का पुत्र सुमित (18) और गोवर्धन निवासी नानक चंद नाई के पुत्र आकाश (18) की गहरी दोस्ती थी। 
विज्ञापन


आकाश अपने मामा बंटू नाई के यहां बचपन से रहता है। दोनों की दोस्ती इतनी गहरी थी कि दोनों साथ में ही घूमना-फिरना, खाना-पीना और कहीं आना-जाना होता तो साथ ही जाते थे। दोनों दरी बुनाई का काम करते थे। 
विज्ञापन

काफी समय से परिजनों को यह बात अखर रही थी और उन्होंने दोनों को हिदायत दी कि तुम साथ नहीं रहोगे। इसी बात के चलते सुमित और आकाश कई दिन से परेशान रहने लगे। 

शुक्रवार शाम को दोनों ने किले की दीवार के समीप पहुंचकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ खाने की सूचना के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन सुमित को जयपुर उपचार के लिए ले गए, जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। वहीं आकाश आगरा के निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। 

नादानी में उठाया कदम मान रहे ग्रामीण
फतेहपुर सीकरी। दोस्तों द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करना ग्रामीण नादानी में उठाया हुआ कदम मान रहे हैं। लाल दरवाजा निवासी पूर्व सभासद प्रेमपाल, शिव प्रसाद कुशवाहा, राजवीरसिंह, गंगाराम, सभासद भोले शंकर समेत अन्य ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें