वहीं, बरनाहल थाना क्षेत्र के गांव नगला बरी निवासी किसान रामनिवास (50) की लेनदेन के विवाद में सोमवार रात पीटकर हत्या कर दी। किसान का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। उसके सिर पर चोटों के कई निशान थे।
मृतक के पुत्र राहुल ने गांव के ही सोपाली और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने सोपाली को हिरासत में ले लिया है। आरोप है कि सोपाली सोमवार सुबह रामनिवास को घर से ले गया था और रात में उसी ने शव खेत में पड़े होने की सूचना दी।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बरनाहल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वहीं घिरोर में हुई हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
ये भी पढ़ें- बेलगाम खाकीः आगरा में दो युवकों की हवालात में पिटाई, थानाध्यक्ष व हलका इंचार्ज निलंबित