फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में बड़ा हादसा : ताजिया दफन कर लौट रहे 10 लोग करंट से झुलसे 

Tue, 10 Sep 2019 11:45 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
घायलों को देखने पहुंचे डीएम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ताजिया दफन कर घर लौटते समय बसही गांव के पास मंगलवार की शाम लोहे का स्टैंड बिजली तार के संपर्क में आ जाने से 10 लोग झुलस गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान एक युवक को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


हादसे से नाराज लोगों ने जमुई में जाम लगाकर बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूचना पर देर शाम डीएम अनुराग पटेल और एसपी अवधेश पांडेय अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

बसही गांव निवासी तजियादार के साथ चल रहा लोग लोहे का स्टैंड लेकर घर लौट रहे थे। बीच रास्ते में स्टैंड हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया। जब तक लोग कुछ समझते तब तक 10 लोग झुलस गए। साथियों ने फोन कर बिजली कटवाया। झुलसे लोगों को सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

झुलसे लोगों में सलीम(22), सनउवर(14), असगर(18) निवासी घोरावल, गुलाम( 38), अनवर( 17), गोलू(24), इरफान(24 ), हैदर(30), सद्दाम(28), तौलन(30) शामिल हैं। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही से घटना का आरोप लगाते हुए जमुई-घोरावल मार्ग जाम कर दिया। आक्रोशित लोग डीएम-एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें