फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में हुए सड़क हादसे में दो की मौत: एंबुलेंस चालक बोलेरो ने रौंदा, अज्ञात वाहन से गई चांदी कारीगर की जान

Sat, 18 May 2024 07:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा के थाना सिकंदरा और मलपुरा थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एंबुलेंस और चांदी कारीगर की मौत हो गई। एंबुलेंस चालक को बोलेरो कार ने रौंद दिया, वहीं चांदी कारीगर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से जान चली  गई। दोनों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
 
विज्ञापन
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में हाईवे के सिकंदरा चौराहे पर बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एंबुलेंस चालक की मौत हो गई। दूसरी घटना में ग्वालियर हाईवे के ककुआ गांव के पास चांदी कारीगर ने सड़क हादसे में दम तोड़ दिया। पुलिस केस दर्ज कर वाहन चालकों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


न्यू आगरा थाना क्षेत्र के नगला पदी निवासी नेपाल उर्फ गुड्डू (50) एक अस्पताल में एंबुलेंस चालक थे। परिजन ने बताया कि शुक्रवार को सुबह अस्पताल गए थे। रात को करीब 9 बजे बाइक से सिकंदरा गए थे। चौराहा पार करते समय तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। नेपाल की मौके पर ही मौत हो गई। चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया। सिकंदरा थाना प्रभारी ने बताया कि गाड़ी को सीज कर केस दर्ज कर लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।

सैंया निवासी प्रेमस्वरूप (46) चांदी कारीगर थे। बृहस्पतिवार रात को फव्वारा स्थित सराफ की दुकान से काम खत्म कर एक्टिवा से घर लौट रहे थे। रास्ते में ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ गांव के पास किसी वाहन ने एक्टिवा में पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार में कोहराम मच गया। मलपुरा पुलिस केस दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें