फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में बढ़ता आंकड़ा: बुखार से पीड़ित दो युवकों की मौत, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Sat, 11 Sep 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

परिजनों को आरोप है कि मां गीता देवी रात में ही अमित को लेकर कुरावली पहुंची थीं। यहां उपचार में देरी की गई। जब तक अमित को रेफर किया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्साधिकारी डॉ. मनींद्र कुमार का कहना था कि अमित को भर्ती होने के साथ ही उपचार देना शुरू कर दिया गया था। 
विज्ञापन
मैनपुरी: ओपीडी में दवा लेने आए मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले में बुखार से पीड़ित लोगों की मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। पिछले 24 घंटे में जिले जनपद निवासी बुखार से पीड़ित दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक बेवर के गांव सैदपुर का निवासी था, जबकि दूसरा कुरावली के गांव लखौरा निवासी था।

विज्ञापन

बेवर क्षेत्र के गांव सैदपुर निवासी मानसिंह का पुत्र भुवनेश (25) फिरोजाबाद में काम कर रहा था। जहां उसे बुखार आया। सूचना पर फिरोजाबाद पहुंचे परिजनों ने जांच कराई तो प्लेटलेट्स स्तर चिंताजनक पाया गया। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल निजी अस्पताल आगरा  ले गए। आगरा में उपचार के दौरान भुवनेश की मौत हो गई। परिजनों के अनुसर भुवनेश को डेंगू हुआ था। कुरावली क्षेत्र के गांव लखौरा निवासी स्वर्गीय पेशगार सिंह के इकलौते पुत्र अमित (18) को बृहस्पतिवार को अचानक तेज बुखार आया। अमित की मां गीता देवी उसे लेकर कुरावली अस्पताल पहुंचीं। यहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अमित की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। अमित का अंतिम संस्कार उसकी ननिहाल कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव ब्रजपुर में किया गया है। 

विज्ञापन

परिजनों ने लगाया उपचार में लापरवाही का आरोप 
लखौरा निवासी अमित की मौत के लिए परिजन कुरावली अस्पताल के चिकित्साधिकारी को जिम्मेदार बता रहे हैं। परिजनों को आरोप है कि मां गीता देवी रात में ही अमित को लेकर कुरावली पहुंची थीं। यहां उपचार में देरी की गई। जब तक अमित को रेफर किया जाता उसकी मौत हो चुकी थी। हालांकि चिकित्साधिकारी डॉ. मनींद्र कुमार का कहना था कि अमित को भर्ती होने के साथ ही उपचार देना शुरू कर दिया गया था। 

जिला अस्पताल में तीन मरीजों की मौत 
जिला अस्पताल में शुक्रवार को तीन मरीजों की मौत हो गई। इनमें से दो की मौत सांस लेने में दिक्कत के चलते हुई। जबकि एक को हॉर्टअटैक पड़ा। शहर के निकटवर्ती गांव नगला जुला निवासी नृपत सिंह की 82 वर्षीय पत्नी विद्यादेवी को सांस लेने में दिक्कत होने पर बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान रात में उनकी मौत हो गई। बिछवां क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी रक्षपाल सिंह की 70 वर्षीय पत्नी जयश्री को भी पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव चौहानपुर निवासी 55 वर्षीय नरेंद्र सिंह की बृहस्पतिवार की रात हालत बिगड़ी। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

बेवर के गांव सैदपुर निवासी युवक फिरोजाबाद में रह रहा था। वहीं कुरावली के गांव लखौरा में युवक की मौत की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। डॉ.पीपी सिंह,  सीएमओ 
श्रीकृष्ण जन्मस्थान प्रकरण: शोकावकाश के कारण नहीं हो सकी सुनवाई, शाही मस्जिद के पुरातात्विक सर्वे की मांग


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें