आगरा में नगला हरमुख, नगला छिद्दा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप कॉलोनी, स्टाफ क्वार्टर, वसंत टाकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां, विजय नगर समेत क्षेत्रों के रहने वाले लोग शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के समय जरूरत का पानी भरकर रख लें। अब उन्हें रविवार सुबह ही पानी मिल पाएगा।
दरअसल, लंगड़े की चौकी नाले के अंदर से निकल रही पानी की 18 इंच व्यास की राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट करने का काम 27 जून की सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा, जो 28 जून की रात तक चलेगा। इस वजह से शुक्रवार की शाम और शनिवार सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। रविवार सुबह ही जलापूर्ति बहाल हो सकेगी।