फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइकों सहित दो वाहन चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोतवाली पुलिस ने रविवार की शाम ईशन नदी पुल के पास से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जा से चोरी की दो बाइक व दो मास्टर चाबी बरामद हुईं। कार्रवाई के दौरान दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गए। सोमवार को पकड़े गए वाहन चोरों को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को सीओ अमर बहादुर ने कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में जानकारी दी। बताया कि रविवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि ईशन नदी पुल के पास कुछ वाहन चोर मौजूद हैं। इस सूचना पर चौकी प्रभारी रेलवे गेट केपी सिंह दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कार्रवाई के दौरान उनके दो साथी भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने पीछा भी किया, लेकिन हाथ नहीं आ सके। पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने अपने नाम गिरीश उर्फ गोलू निवासी गांव मंछना एलाऊ और नीलेश उर्फ फटवा यदुवंश नगर कोतवाली बताया। भागे हुए साथियों के नाम निखिल चौहान निवासी गांव खरपरी और हिमांशू उर्फ पीयूष निवासी धरमंगलपुर कोतवाली बताया। इंस्पेक्टर कोतवाली अरविंद कुमार ने बताया कि वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की दो बाइक जिन पर फर्जी नंबर प्लेट लगी है, बरामद हुईं हैं। इसके अलावा दो मोबाइल और दो मास्टर चाबी भी मिलीं हैं। वाहन चोरों ने स्टेशन रोड निवासी एक युवक से एक लाख रुपये ठगने और एक महिला का मंगलसूत्र छीने जाने की वारदात भी कबूल की है। पुलिस उनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें