फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ल्ला अखई में एक युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। वार्ड नंबर चार मोहल्ला अखई में रविवार की देर शाम एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। लोगों ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला अखई वार्ड नंबर चार निवासी सुमित सिंह (22) की शनिवार को शादी की सालगिरह थी। रविवार की देर शाम करीब आठ बजे वह घर पर आया तो शराब के नशे में था। वह सीधे अपने कमरे में चला गया, कुछ देर बाद जब परिजन कमरे की ओर गए तो उसका शव पंखा के कुंडा में साड़ी के फंदा से लटका देख चीख निकल गई। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतरवाया। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें