फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल

Thu, 14 Mar 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र में गांव फैजपुर के पास बृहस्पतिवार की दोपहर एक पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो भैंस भी मर गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।गांव फैजपुर के पास कस्बा की ओर से आ रही एक पिकअप ने सामने से आ रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, हादसे में पिकअप में लदी दो भैंस भी मर गईं। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

घायल बाइक सवार आशाराम सिंह निवासी नगला मई थाना दन्नाहार और छोटे सिंह को पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल सीएचसी गोधना भिजवाया। पुलिस ने पिकअप चालक कलाम निवासी सराय शेख थाना सिरसागंज और कमालुददीन से पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने चालक परिचालक सहित पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें